सर जार्ज बार्लो का इतिहास | वेल्लोर सैनिक विद्रोह | Sir George Barlow History in Hindi |

 

सर जार्ज बार्लो का इतिहास

*सर जार्ज बार्लो का पूरा नाम सर जार्ज हिलेरियो बार्लो था |

*1805 में लार्ड कार्नवालिस की मृत्यु के बाद सर जार्ज बार्लो को गवर्नर जनरल नियुक्त किया गया था |

*सर जार्ज बार्लो ने ईस्ट इंडिया कम्पनी में फैले भ्रष्टाचार को रोकने का बहुत प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए |

*सर जार्ज बार्लो के कार्यकाल 1806 में सिपाही ड्रेस में बदलाव किया गया जिसमें माथे पर तिलक न लगाने, दाड़ी को कटवाने और चमड़े की टोपी आदि को अनिवार्य किया गया |

*मद्रास सेना के कमांडर इन चीफ सर जॉन क्रेडाक ने सभी सैनिकों को नया नियम स्वीकार करने का आदेश दिया लेकिन वेल्लोर के सैनिकों ने इस आदेश को स्वीकार नहीं किया |

*10 जुलाई 1806 को देशी सैनिकों ने 200 अंग्रेज सैनिकों की हत्या करके तमिलनाडु में स्थित वेल्लोर के किले पर अधिकार कर लिया लेकिन सर जार्ज बार्लो ने देशी सैनिकों बुरी तरह दमन किया और शांति स्थापित की |

*वेल्लोर विद्रोह के पीछे टीपू सुल्तान के वंशज फ़तेह हैदर का हाथ माना जाता है |

*वेल्लोर विद्रोह के बाद सर जार्ज बार्लो को गवर्नर जनरल के पद से हटाकर केवल मद्रास का गवर्नर बना दिया गया था और लार्ड मिण्टो प्रथम को नया गवर्नर जनरल नियुक्त किया गया था |

*सर जार्ज बार्लो का कार्यकाल 1805 – 1807 के मध्य में था |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ