
ऐतिहासिक स्त्रोत
तबक़ात ए नासिरी
तबक़ात ए नासिरी की इसकी रचना 13वी शताब्दी में मिन्हाज़ उस सिराज़ के द्वारा फ़ारसी भाषा में की गई थी और इसमें मुहम्मद ग़ोरी से लेकर नासिरुद्दीन महमूद के शासनकाल तक की जानकारी प्रदान की गई है |
ताज़ुल मासिर
ताज़ुल मासिर की रचना हसन निज़ामी के द्वारा अरबी भाषा में की गई थी और इसमें भी दिल्ली सल्तनत से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी प्रदान की गई है |
तारीख़ ए फ़िरोज़शाही
तारीख़ ए फ़िरोज़शाही की रचना ज़ियाउद्दीन बरनी के द्वारा फ़ारसी भाषा में की गई थी और इसमें 1239 से 1359 ई. के मध्य की जानकारी प्रदान की गई है |
ख़जाईनुल फुतूह
ख़जाईनुल फुतूह की रचना अमीर ख़ुसरो के द्वारा की गई थी और इसमें अलाउद्दीन खिलज़ी के शासनकाल की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख किया गया है |
रेहला
रेहला की रचना इब्न बतूता के द्वारा अरबी भाषा में की गई थी और इसमें भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक स्थिति का अच्छा वर्णन किया गया है |
दिल्ली सल्तनत की स्थापना
*दिल्ली सल्तनत का काल 1206 से 1526 ई. के मध्य में माना जाता है जिसमें कुल 5 राजवंशों गुलाम वंश, खिलज़ी वंश, तुगलक वंश, सैय्यद वंश और लोदी ने शासन किया था |
*दिल्ली सल्तनत की स्थापना का श्रेय गुलाम वंश के शासकों को प्रदान किया जाता है जिसमें कुतुबुद्दीन ऐबक को दिल्ली सल्तनत का संस्थापक तथा पहला शासक माना जाता है |
*दिल्ली सल्तनत का वास्तविक संस्थापक इल्तुतमिश को माना जाता है |
*दिल्ली सल्तनत की राजधानी लाहौर, दिल्ली और आगरा में थी |
*दिल्ली सल्तनत का प्रारम्भ गुलाम वंश से और अन्त लोदी वंश से हुआ था |
*गुलाम वंश का शासनकाल 1206 – 1290 ई. के मध्य में था जिसमें कुल 11 शासकों ने 84 वर्ष तक शासन किया था |
*गुलामवंश की स्थापना क़ुतुब उद द्दीन ऐबक के द्वारा 1206 ई. में की गई थी |
*गुलाम वंश को प्रारम्भिक तुर्क, दास वंश, इल्वारी वंश और मामलूक वंश के नाम से भी जाना जाता है |
*खिलज़ी वंश का शासनकाल 1290 – 1320 ई. के मध्य में था जिसमें कुल 4 शासकों ने 30 वर्ष तक शासन किया था |
*खिलज़ी वंश की स्थापना ज़लालुद्दीन फ़िरोज़शाह खिलज़ी के द्वारा की गई थी |
*तुग़लक वंश का शासनकाल 1320 – 1414 ई. के मध्य में था जिसमें कुल 8 शासकों ने 94 वर्ष तक शासन किया था |
*तुग़लक वंश की स्थापना गयासुद्दीन मुहम्मद तुग़लक के द्वारा की गई थी |
*सैय्यद वंश का शासनकाल 1414 – 1451 ई. के मध्य में था जिसमें कुल 4 शासकों ने 37 वर्ष तक शासन किया था |
*सैय्यद वंश की स्थापना खिज्र खां के द्वारा की गई थी |
*लोदी वंश का शासनकाल 1451 – 1526 ई. के मध्य में था जिसमें कुल 3 शासकों ने 75 वर्ष तक शासन किया था |
*लोदी वंश की स्थापना बहलोल लोदी के द्वारा की गई थी |
*दिल्ली सल्तनत में सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाला राजवंश, तुग़लक वंश को माना जाता है | लगभग 94 वर्ष तक तुग़लक वंश ने दिल्ली सल्तनत के अन्तर्गत शासन किया था |
*दिल्ली सल्तनत में सबसे कम समय तक शासन करने वाला राजवंश, खिलज़ी वंश को माना जाता है | लगभग 30 वर्ष तक खिलज़ी वंश ने दिल्ली सल्तनत के अंतर्गत शासन किया था |
0 टिप्पणियाँ
यह Post केवल प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टी से लिखा गया है ....इस Post में दी गई जानकारी, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त [CLASS 6 से M.A. तक की] पुस्तकों से ली गई है ..| कृपया Comment box में कोई भी Link न डालें.
प्राचीन इतिहास PDF – http://bit.ly/3G9U4ye
मध्यकालीन इतिहास PDF – http://bit.ly/3LGGovu
आधुनिक इतिहास PDF – http://bit.ly/3wDnfX3
सम्पूर्ण इतिहास PDF – https://imojo.in/1f6sRUD