कांग्रेस का इतिहास | कांग्रेस का संस्थापक | Congress history in hindi |

 

कांग्रेस का इतिहास

*कांग्रेस शब्द का अर्थ लोगों का समूह होता है |

*कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर 1885 को बम्बई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में, एलन आक्टेवियन ह्वूम (ए. ओ. ह्वूम) के द्वारा की गई थी |

*कांग्रेस का संस्थापक तथा जन्मदाता एलन आक्टेवियन ह्वूम को माना जाता है |

*शुरुआत में कांग्रेस का नाम भारतीय राष्ट्रीय संघ था परन्तु दादा भाई नौरोजी के सुझाव पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस किया गया था |

कांग्रेस के प्रमुख अधिवेशन

*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन 28 - 31 दिसम्बर 1885 के मध्य मुंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में आयोजित किया गया था और इसकी अध्यक्षता कोलकाता हाईकोर्ट के बैरिस्टर व्योमेशचन्द्र बनर्जी ने की थी |

*कांग्रेस के पहले अधिवेशन में कुल 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था जिसमें सबसे ज्यादा वकील और पत्रकार थे |

*1886 में कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन कलकत्ता में हुआ था जिसकी अध्यक्षता दादा भाई नौरोजी ने की थी |

*कांग्रेस के दूसरे अधिवेशन में 434 या 436 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था |

*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का तीसरा अधिवेशन 27 - 28 दिसम्बर 1887 के मध्य मद्रास (अब चैन्नई) में आयोजित किया गया था |  

*कांग्रेस के तीसरे अधिवेशन की अध्यक्षता सैय्यद बदरुद्दीन तैयबजी ने की थी |

*सैय्यद बदरुद्दीन तैयबजी को कांग्रेस का पहला मुस्लिम अध्यक्ष माना जाता है |

*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का चौथा अधिवेशन 28 - 29 दिसम्बर 1888 के मध्य इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में आयोजित किया गया था |

*कांग्रेस के चौथे अधिवेशन की अध्यक्षता जार्ज यूल के द्वारा की गई थी |

*जार्ज यूल को कांग्रेस का पहला अंग्रेज अध्यक्ष माना जाता है |

*कांग्रेस का 12वां अधिवेशन 27- 28 दिसम्बर 1896 के मध्य कलकत्ता (अब कोलकाता) में आयोजित किया गया था |

*कांग्रेस के 12वे अधिवेशन की अध्यक्षता रहीमतुल्ला सयानी के द्वारा की गई थी |

*कांग्रेस के 12वे अधिवेशन में ही पहली बार वंदे मातरम् गाया गया था |

*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 22वाँ अधिवेशन 26 - 27 दिसम्बर 1906 के मध्य कलकत्ता (अब कोलकाता) में आयोजित किया गया था |

* कांग्रेस के 22वे अधिवेशन की अध्यक्षता दादाभाई नौरोजी के द्वारा की गई थी |

* कांग्रेस के 22वे अधिवेशन में ही पहली बार स्वराज शब्द का प्रयोग किया गया था |

*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 23वाँ अधिवेशन 26 - 27 दिसम्बर 1907 के मध्य सूरत में आयोजित किया गया था |

*इस अधिवेशन की अध्यक्षता डॉ. रासबिहारी घोष के द्वारा की गई थी तथा इसी अधिवेशन में कांग्रेस का पहला विभाजन हुआ था |

*कांग्रेस का 24वाँ अधिवेशन 29 - 30 दिसम्बर 1908 के मध्य मद्रास (अब चैन्नई) में आयोजित किया गया था |

*इस अधिवेशन की अध्यक्षता डॉ. रासबिहारी घोष के द्वारा की गई थी तथा इसी अधिवेशन में कांग्रेस के संविधान का निर्माण किया गया था |

*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 27वाँ अधिवेशन 26 - 28 दिसम्बर 1911 के  मध्य कलकत्ता (अब कोलकाता) में आयोजित किया गया था |

*इस अधिवेशन की अध्यक्षता पण्डित बिशन नारायण धर के द्वारा की गई थी तथा इसी अधिवेशन में पहली बार जनगण मन गाया गया था |

*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 33वाँ अधिवेशन 28 - 29 दिसम्बर 1917 के मध्य कलकत्ता (अब कोलकाता) में आयोजित किया गया था |

*इस अधिवेशन की अध्यक्षता एनी बेसेंट के द्वारा की गई थी और एनी बेसेंट कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष थी |

*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 41वाँ अधिवेशन 26 - 28 दिसम्बर 1925 के मध्य कानपूर में आयोजित किया गया था |

*इस अधिवेशन की अध्यक्षता श्रीमती सरोजिनी नायडू के द्वारा की गई थी और सरोजनी नायडू कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष थी |

*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 43वाँ अधिवेशन 26 - 27 दिसम्बर 1927 के मध्य मद्रास (अब चैन्नई) में आयोजित किया गया था |

*इस अधिवेशन की अध्यक्षता एम. ए. अंसारी के द्वारा की गई थी और इसी अधिवेशन में पूर्ण स्वाधीनता की मांग की गई थी |

*कांग्रेस का 45वाँ अधिवेशन 29 - 31 दिसम्बर 1929 के मध्य लाहौर (अब पाकिस्तान में) में आयोजित किया गया था |

*इस अधिवेशन की अध्यक्षता पण्डित जवाहर लाल नेहरू के द्वारा की गई थी तथा इसी अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की मांग की गई थी |

*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 46वाँ अधिवेशन 29 मार्च 1931 को कराची (अब पाकिस्तान में) में आयोजित किया गया था |

*इस अधिवेशन की अध्यक्षता सरदार वल्लभभाई पटेल के द्वारा की गई थी तथा इसी अधिवेशन में मौलिक अधिकारों की मांग की गई थी |

*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 51वाँ अधिवेशन 27- 28 दिसम्बर 1937 के मध्य फैजपुर में आयोजित किया गया था |

*इस अधिवेशन की अध्यक्षता पण्डित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा की गई थी और यह कांग्रेस पहला अधिवेशन था जो गाँव में आयोजित किया गया था |

*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 55वाँ अधिवेशन 23 नवम्बर 1946 को मेरठ में आयोजित किया गया था |

*इस अधिवेशन की अध्यक्षता जे. बी. कृपलानी के द्वारा की गई थी |

*आजादी के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष जे.बी. कृपलानी (जीवटराम भगवानदास कृपलानी) ही थे लेकिन 1947 में हुए, एक विशेष अधिवेशन की अध्यक्षता डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के द्वारा की गई थी और यह अधिवेशन दिल्ली में आयोजित किया गया था |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ