चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का इतिहास | संविधान सभा | Chakravarti Rajagopalachari |

 

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का इतिहास

*चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म 10 दिसम्बर 1878 को तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में हुआ था |

*चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का उपनाम राजा जी था |

*चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को स्वतंत्र भारत का पहला भारतीय गवर्नर जनरल माना जाता है |

संविधान सभा

*संविधान सभा के लिए जुलाई/अगस्त 1946 में 296 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें कांग्रेस को 208, मुस्लिम लीग को 73 एवं अन्य को 15 सीटें प्राप्त हुईं परंतु पाकिस्तान के अलग हो जाने से, सीटों की संख्या 296 से कम होकर 235 हो गई और देशी रियासतों की संख्या 93 से कम होकर 89 रह गई थी ।

*इस प्रकार संविधान सभा के कुल सदस्यों की संख्या 389 से कम होकर 324 रह गई थी |

*9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की प्रथम बैठक हुई और इस बैठक में डॉ सच्चिदानंद सिन्हा को अस्थाई अध्यक्ष चुना गया परन्तु मुस्लिम लीग ने इसका बहिष्कार किया था |

*11 दिसंबर 1946 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष और एच.सी. मुखर्जी को उपाध्यक्ष चुना गया तथा बी.एन. राव को संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार नियुक्त किया गया था ।

*संविधान सभा में अनुसूचित जनजाति के सदस्यों की संख्या 33 थी |

*संविधान सभा में महिला सदस्यों की संख्या 15 थी |

उद्देश्य - प्रस्ताव

*संविधान के निर्माण की शुरुआत13 दिसंबर 1946 को जवाहरलाल नेहरू के उद्देश्य प्रस्ताव से हुई थी ।

*इस उद्देश्य प्रस्ताव में सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व उपासना का अधिकार, पिछड़े वर्गों का कल्याण तथा अल्पसंख्यकों का कल्याण और विश्व शांति पर बल प्रदान किया गया था ।

*बाद में इसी उद्देश्य प्रस्ताव को परिवर्तित करके संविधान की प्रस्तावना बनाई गई थी |

संविधान सभा की प्रमुख समितियां एवं अध्यक्ष

1.संघ शक्ति समिति - जवाहरलाल नेहरू

2.संचालन समिति - डॉ राजेंद्र प्रसाद

3.संघीय संविधान समिति - जवाहरलाल नेहरू

4.प्रांतीय संविधान समिति - सरदार पटेल

5.प्रारूप समिति - डॉ भीमराव अंबेडकर

6.राज्यों के लिए समिति - जवाहरलाल नेहरू

*माउन्टबेटन योजना के आधार पर ही 4 जुलाई 1947 को ब्रिटिश संसद में भारतीय स्वतंत्रता विधेयक लाया गया |

*15 जुलाई को हाउस ऑफ कॉमन्स तथा 16 जुलाई को हाउस ऑफ लॉर्ड्स में, इस विधेयक को पारित कर दिया गया था |

*अंत में 18 जुलाई 1947 को ब्रिटिश सम्राट जार्ज VI के द्वारा इस विधेयक पर हस्ताक्षर किए गए तथा इस अधिनियम में 15 धाराएँ थीं |

भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम की मुख्य विशेषताएं

1.15 अगस्त 1947 को भारत तथा पाकिस्तान नाम से दो राष्ट्र बना दिए जाएँगे |

2.संविधान सभा को भारत की सत्ता सौंप दी गई थी |

3.भारत तथा पाकिस्तान दोनों चाहें तो राष्ट्रमंडल की सदस्यता छोड़ सकते हैं |

4.भारत मंत्री के पद को समाप्त कर दिया गया था |

5.जब तक नया संविधान बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक भारत शासन अधिनियम 1935 के तहत काम किया जाएगा |

6.भारत तथा पाकिस्तान में एक - एक गवर्नर जनरल की नियुक्ति की जाएगी |

*इसी अधिनियम के तहत चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को भारत का गवर्नर जनरल बनाया गया था |

7.देशी रियासतों का अंत कर दिया गया था |

*इसी अधिनियम के तहत 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान तथा 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था |  

स्वतंत्र भारत का पहला मन्त्रीमंडल 1947

1.प.जवाहर लाल नेहरू - प्रधानमंत्री

2.वल्लभभाई पटेल - गृहमंत्री

3.राजेन्द्र प्रसाद - खाद्य एवं कृषि मंत्री

4.डॉ. बी. आर. आंबेडकर - विधि मंत्री

5.अबुल कलाम आजाद - शिक्षा मंत्री

6.जॉन मथाई - रेलवे एवं परिवहन मंत्री

7.आर. के. षणमुगम शेट्टी - वित्त मंत्री

8.जगजीवन राम - श्रम मंत्री

9.बलदेव सिंह - रक्षा मंत्री

10.सी. एच. भाभा - वाणिज्य मंत्री

11.राजकुमारी अमृता कौर - स्वास्थ्य मंत्री

12.रफ़ी अहमद किदवई - संचार मंत्री

13.डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी - उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री

14.वी. एन. गाडगिल - खान एवं उर्जा मंत्री

*29 अगस्त 1947 को प्रारूप समिति का गठन किया गया और इस समिति में 7 सदस्य थे ।

1. डॉ.भीमराव अंबेडकर (अध्यक्ष)

2.के.एम. मुंशी

3.मोहम्मद सादुल्ला

4.अल्लादी कृष्णा स्वामी अय्यर

5.एन गोपाल स्वामी आयंगर

6.बी.एन. मित्तर (बाद में, एन. माधव)

7.डी.पी. खेतान (बाद में, टी.टी. कृष्णमाचारी)

*30 अगस्त 1947 को प्रारूप समिति की प्रथम बैठक हुई और इसके बाद संविधान के प्रारूप पर 114 दिनों तक चर्चा की गई ।

*26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया गया जिसमें प्रस्तावना, 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थी और संविधान को लागू करने के बाद, प्रस्तावना को लागू किया गया था ।

*26 जनवरी 1950 से भारतीय संविधान को पूरे भारत में लागू कर दिया गया था |

*चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का कार्यकाल जून 1948 से 26 जनवरी 1950 के मध्य में था |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ