लार्ड विलियम बेंटिक का इतिहास | Lord William Bentinck history in Hindi |

 

लार्ड विलियम बेंटिक का इतिहास

*लार्ड विलियम बेंटिक के कार्यकाल को शांति और सुधारों का कार्यकाल कहा जाता है |

*1806 में हुए वेल्लोर विद्रोह के समय लार्ड विलियम बेंटिक मद्रास के गवर्नर थे |

*लार्ड विलियम बेंटिक के ही कार्यकाल में राजा राम मोहन राय के सहयोग से 14 दिसंबर 1829 को एक कानून बनाकर सती प्रथा को अवैध घोषित कर दिया था क्योंकि उस वक्त की वार्षिक रिपोर्टों में प्रत्येक वर्ष 700 से ज्यादा महिलाओं को सती प्रथा के नाम पर जिन्दा जला दिया जाता था |

*लार्ड विलियम बेंटिक के द्वारा शुरुआत में यह कानून सिर्फ बंगाल की महिलाओं के लिए ही लागू किया गया था |

*लार्ड विलियम बेंटिक के ही कार्यकाल में ठगी प्रथा का अंत किया गया था, ठगी प्रथा ज्यादातर मध्यप्रदेश के क्षेत्रों में ही होती थी इसीलिए लार्ड विलियम बेंटिक ने जबलपुर में एक औधोगिक विद्यालय की स्थापना की, जहाँ पर ठगों को (ऐसे व्यक्ति जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम हो) शिक्षित करके उन्हें सभ्य व्यक्ति बनाने का काम किया जाता था |

*लार्ड विलियम बेंटिक के द्वारा 1830 तक ठगी प्रथा का अन्त पूरी तरह से कर दिया गया था |

*1831 में लार्ड विलियम बेंटिक ने मैसूर को अंग्रेजी साम्राज्य का हिस्सा बना लिया था |                

*लार्ड कार्नवालिस के कार्यकाल में भारतीय व्यक्तियों को सरकारी पदों पर नियुक्त करना बंद कर दिया गया था परन्तु 1833 में लार्ड विलियम बेंटिक ने भारतीय व्यक्तियों को फिर से सरकारी पदों पर नियुक्त करना शुरू कर दिया था |

1833 का चार्टर एक्ट

1.इसी एक्ट के द्वारा बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत का गवर्नर जनरल बना दिया गया था और इस तरह से भारत का पहला गवर्नर जनरल लार्ड विलियम बेंटिक को माना जाता है |

2.इस एक्ट के द्वारा ईस्ट इण्डिया कंपनी के सभी व्यापारिक अधिकार समाप्त कर दिए गए थे अब केवल ईस्ट इण्डिया कंपनी का काम भारत पर शासन करना रह गया था |

3.भारत में दास प्रथा को कानून के विरुद्ध घोषित किया गया था |

4.इसी अधिनियम के द्वारा धर्म, जन्मस्थान, मूलवंश और रंग के आधार पर किसी व्यक्ति के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया था |

5.गवर्नर जनरल को पूरे देश के लिए एक ही बजट को तैयार करने का अधिकार भी इसी एक्ट के द्वारा प्रदान किया गया था |

*लार्ड विलियम बेंटिक ने अफीम की खेती करने के लिए भारतीय किसानो को प्रोत्साहित किया था क्योंकि अफीम के व्यापार से ईस्ट इण्डिया कंपनी की आय में वृद्धि होती थी |

*लार्ड विलियम बेंटिक ने फारसी भाषा के स्थान पर उर्दू भाषा को अदालतों की भाषा बनाया |

*लार्ड विलियम बेंटिक के ही कार्यकाल 1835 में अंग्रेजी शिक्षा की नीव भारत में रखी गई और कलकत्ता में एक मेडिकल कालेज की स्थापना की गई थी जिसमे अंग्रेजी भाषा में शिक्षा देने की व्यवस्था की गई थी |

*लार्ड विलियम बेंटिक के कार्यकाल में मानव बलि प्रथा का भी अंत किया गया था जिसमें भारतीय लोग अपने देवी देवताओं को खुश करने के लिए इंसानों की बलि देते थे |          

*लार्ड विलियम बेंटिक के कार्यकाल में नवजात कन्याओं की हत्या को अवैध घोषित कर दिया था |

*1835 लार्ड विलियम बेंटिक का कार्यकाल समाप्त गया और वह इंग्लैण्ड वापस चले गए थे |

*लार्ड विलियम बेंटिक काकार्यकाल 1828 - 1835 के मध्य में था |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ