लॉर्ड लिटन का इतिहास | Lord Lytton history in Hindi |

 

लॉर्ड लिटन का इतिहास

*लॉर्ड लिटन का जन्म 8 नवम्बर 1831 को ब्रिटेन में हुआ था |

*लॉर्ड लिटन का  वास्तविक नाम रॉवर्ट बुलवेर लिटन एडवर्ड था |

*लॉर्ड लिटन एक प्रख्यात साहित्यकार, निबंधकार और उपन्यासकार भी थे इसीलिए उन्हें ओवेन मेरेडिथ के नाम से भी जाना जाता था |

*लॉर्ड लिटन के कार्यकाल 1876/77 के मध्य, मुम्बई, मद्रास, हैदराबाद आदि स्थानों पर भीषण अकाल पड़ा था जिसके कारण 1877/78 में लॉर्ड लिटन ने रिचर्ड स्ट्रेची के नेतृत्व में एक अकाल आयोग का गठन किया था |

*लॉर्ड लिटन के द्वारा 1 जनवरी 1877 को दिल्ली दरबार का आयोजन किया और ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया को आमंत्रित करके उन्हें कैसर ए हिन्द की उपाधि से सम्मानित किया था |

*1877 ही में लॉर्ड लिटन के द्वारा अलीगढ़ में एक मुस्लिम एंग्लो प्राच्य महाविधालय की स्थापना करवाई गई थी |

मुस्लिम एंग्लो प्राच्य महाविधालय                                                                     

1873 में समाज सुधारक सैय्यद अहमद खां ने अलीगढ़ में एक प्राथमिक स्कूल की स्थापना की थी जिसे 1875/76 में हाई स्कूल और 1877 में लॉर्ड लिटन के द्वारा नया भवन बनाकर महाविधालय का दर्जा प्रदान किया गया था | 1920 में इसी को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविधालय का दर्जा प्रदान किया |

*लॉर्ड लिटन के ही कार्यकाल 1878 में द्वितीय अफ़गान युद्ध हुआ जो 1880 में समाप्त हो गया था |

द्वितीय अफ़गान युद्ध

*दरअसल, द्वितीय अफ़गान युद्ध 1878 से 1880 के मध्य, ब्रिटिश भारत और अफगानिस्तान के बीच हुआ था | इसका मुख्य कारण ब्रिटेन और रूस दोनों चाहते थे कि अफगानिस्तान हमारा उपनिवेश बने इसीलिए दोनों अफगानिस्तान पर अपना - अपना अधिकार करना चाहते थे लेकिन उस समय के अफ़गान शासक शेर अली खान ने दोनों के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था | लॉर्ड लिटन ने 1878 में अंग्रेजी सेना अफगानिस्तान भेजी जिसने 1880 तक अफगानिस्तान के सभी क्षेत्रों पर अधिकार कर किया था |

*लॉर्ड लिटन के कार्यकाल मार्च 1878 में वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट जिसे भारतीय समाचारपत्र अधिनियम भी कहा जाता है, पारित करके कुछ अन्य समाचार पत्रों जैसे सोम प्रकाश, अमृत बाजार पत्रिका, भारत मिहिर और आनंद मठ पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था |

*पायनियर अख़बार ने वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट का समर्थन किया था |

*भारतीय शस्त्र अधिनियम 1878 में ही पारित किया गया था जिसके अनुसार अगर किसी व्यक्ति को अपने पास शस्त्र रखना है तो उसे लाइसेंस की जरूरत अनिवार्य कर दी गई थी |

*लॉर्ड लिटन के ही कार्यकाल 1878/79 में सिविल सेवा परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आयु 21 वर्ष से कम करके 19 वर्ष कर दी गई थी |

*1880 में लॉर्ड लिटन ने वायसराय के पद से त्याग पत्र दे दिया था और वापस इंग्लैंड चले गए थे |

*लॉर्ड लिटन का कार्यकाल अप्रैल 1876 से जून 1880 के मध्य में था |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ