शाहआलम द्वितीय का इतिहास | Shah Alam II history in History |

 

शाहआलम द्वितीय का इतिहास         

*शाहआलम द्वितीय का जन्म 25 जून 1728 को दिल्ली में हुआ था |

*शाहआलम द्वितीय का मूल नाम अली गौहर था |

*शाहआलम द्वितीय का पूरा नाम अब्दुल्लाह जलाल उद दीन अबुल मुजफ्फ़र हम उद दीन मुहमम्द अली गौहर शाह ए आलम द्वितीय था |

*शाहआलम द्वितीय के पिता का नाम आलमगीर द्वितीय तथा माता का नाम ज़ीनत महल था |

*शाहआलम द्वितीय के शासनकाल में ही पानीपत का तृतीय युद्ध 14 जनवरी 1761 को और बक्सर का युद्ध 22/23 अक्टूबर 1764 को हुआ था |

*शाहआलम द्वितीय ने ही राबर्ट क्लाइव को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी प्रदान की थी |

*शाहआलम द्वितीय 1765 से 1772 ई. तक अंग्रेजों के संरक्षण में इलाहाबाद (प्रयागराज) में रहा और 1772 से 1803 ई. तक मराठों में संरक्षण में दिल्ली में रहा |

*1803 ई. में अंग्रेज सेनापति लेड ने दौलतराव सिंधिया को पराजित किया और इसी समय शाहआलम द्वितीय ने अंग्रेजों का संरक्षण स्वीकार किया |

*दिल्ली पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया तथा मुग़ल शासक अंग्रेजों का पेंशनर बन गया |

*शाहआलम द्वितीय की मृत्यु 19 नवम्बर 1806 को दिल्ली में हुई थी |

*शाहआलम द्वितीय का शासनकाल 1760 – 1806 के मध्य में था |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ