मुहम्मद शाह का इतिहास | Muhammad Shah history in Hindi |

मुहम्मद शाह का इतिहास

*मुहम्मद शाह का जन्म 7 अगस्त 1702 को हुआ था |

*मुहम्मद शाह को रोशन अख्तर के नाम से भी जाना जाता है |

*मुहम्मद शाह का पूरा नाम अबुल फ़तेह रोशन अख्तर नासिर उद दीन मुहम्मद शाह था |

*मुहम्मद शाह के पिता का नाम जहान शाह था |

*मुहम्मद शाह का राज्याभिषेक संभवता 29 सितम्बर 1719 को दिल्ली के लाल किले में हुआ था |

*मुहम्मद शाह सुन्दर युवतियों के प्रति आकर्षित होने के कारण लोग उसे रंगीला बादशाह कहा करते थे |

*मुहम्मद शाह के शासनकाल में सैयद बंधुओं (अब्दुल्ला खां और हुसैन अली खां) का अंत हुआ था |

*मुहम्मद शाह का वजीर मुहम्मद अमीन खां था जिसने सैयद बंधुओं के अंत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी |

*मुहम्मद शाह के शासनकाल में ही निजाम उल मुल्क ने हैदराबाद में स्वतंत्र राज्य की स्थापना की थी |

*सआदत खां ने अबध में स्वतंत्र राज्य की स्थापना एवं बंगाल, बिहार और राजपूताना के क्षेत्रों में स्वतंत्र राज्यों की स्थापना मुहम्मद शाह के शासनकाल में ही हुई थी |

*मुहम्मद शाह के शासनकाल 1737 ई. में बाजीराव प्रथम के नेतृत्व में मराठों ने दिल्ली पर आक्रमण किया परन्तु किसी ने उनका विरोध नहीं किया |

*मुहम्मद शाह के शासनकाल 1739 में ईरान के शासक नादिर शाह ने दिल्ली पर आक्रमण किया था |

*नादिरशाह को ईरान का नेपोलियन कहा जाता है और इसी समय नादिरशाह ने शाहजहाँ के द्वारा बनवाया गया तख्तेताऊस (मयूर सिंहासन) और कोहिनूर हीरा मुहम्मद शाह से ले लिया था और उसे लेकर ईरान वापस चला गया था |

*मुहम्मद शाह की मृत्यु 26 अप्रैल 1748 को दिल्ली में हुई थी और उसे निजामुद्दीन औलिया के परिसर में दफ़नाया गया था |

*मुहम्मद शाह की मृत्यु के बाद उसका पुत्र अहमदशाह बहादुर शासक बना था |

*मुहम्मद शाह का शासनकाल 1719 – 1748 के मध्य में था |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ