गुजरात का मध्यकालीन इतिहास
जफर खान का इतिहास
*जफ़र खान
को 1391 ई. में तुगलक वंश के शासक
नासिरुद्दीन मुहम्मद तुगलक ने गुजरात का सूबेदार नियुक्त किया था ।
*जफर खान
को दिल्ली के सुल्तानों द्वारा नियुक्त गुजरात का अंतिम सूबेदार माना जाता जाता है
|
*1407 ई.
में जफर खां ने मुजफ्फर शाह की उपाधि धारण कर गुजरात में स्वतंत्र
राज्य की स्थापना की थी ।
*जफ़र खान का
शासनकाल 1407 – 1411 ई. के मध्य में था |
अहमद शाह का इतिहास
*अहमद
शाह को गुजरात में स्वतंत्र राज्य का वास्तविक संस्थापक माना जाता है |
*1413 ई.
में अहमद शाह ने प्राचीन नगर असा्वल या आसवाल के निकट अहमदाबाद नामक
एक नए नगर को बसाया था।
*अहमद
शाह ने अपनी राजधानी पाटन या पाटण से स्थानांतरित करके अहमदाबाद में बनाई थी।
*अहमद
शाह के शासनकाल में ही मिस्र के विद्वान बदरुद्दीन दमामीनी ने गुजरात की यात्रा की
थी।
*बदरुद्दीन
दमामीनी ने अहमद शाह को सुल्तानों में विद्वान तथा विद्वानों का सुल्तान कहा था।
*गुजरात
में सर्वप्रथम जजिया कर लगाने वाला शासक अहमद शाह को ही माना जाता है जिसने सिद्धपुर
अभियान के दौरान जजिया कर लगाया था।
*सिद्धपुर
अभियान के दौरान ही अहमद शाह ने अनेक प्राचीन मंदिरों को तोड़ दिया था |
*अहमदाबाद में
जामा मस्जिद और तीन दरवाजा का निर्माण अहमद शाह ने ही करवाया था।
*अहमद शाह का
शासनकाल 1411 – 1442 ई. के मध्य में था |
गयासुद्दीन
मुहम्मद शाह का इतिहास
*गयासुद्दीन
मुहम्मद शाह को अहमद शाह का पुत्र माना जाता है |
*गयासुद्दीन
मुहम्मद शाह का वास्तविक नाम मुहम्मद खान था ।
*गयासुद्दीन
मुहम्मद शाह की उदारता के कारण उसे जरबख्श/करीम (दयालु व्यक्ति) कहा जाता था।
*गयासुद्दीन
मुहम्मद शाह को दयालु होने के कारण सोना दान करने वाला शासक भी कहा जाता था |
*गयासुद्दीन
मुहम्मद शाह का शासनकाल 1446 – 1451 ई. के मध्य में था |
*गयासुद्दीन
मुहम्मद शाह के बाद उसका पुत्र कुतुबुद्दीन अहमद शाह द्वितीय शासक हुआ जिसने 1451 –
1459 ई. के मध्य शासन किया था |
महमूद
शाह बेगड़ा का इतिहास
*महमूद
शाह को गुजरात का सबसे प्रसिद्ध और महान शासक माना जाता है ।
*महमूद
शाह का वास्तविक नाम फतेह खान था जिसने 1459 ई. में सुल्तान
नासिरुद्दीन अब्दुल फतह महमूद शाह की उपाधि धारण कर सिंहासन प्राप्त किया था |
*महमूद
शाह ने 1466 ई. में गिरनार के राजा राव मंडलिक को पराजित
करके गिरनार के निकट मुस्तफाबाद नामक नगर को बसाया और उसे अपनी दूसरी राजधानी का
दर्जा प्रदान किया था |
*महमूद
शाह ने 1482 ई. में चंपानेर के राजा जयसिंह को पराजित करके चंपानेर
के निकट मुहम्मदाबाद नामक नगर को बसाया और वहां पर बाग ए फिरदौस की स्थापना की।
*गिरनार
एवं चंपानेर विजय के कारण ही महमूद शाह को बेगड़ा की उपाधि प्राप्त हुई थी |
*महमूद
शाह बेगड़ा को सिकंदर लोदी का मित्र एवं समकालीन माना जाता है।
*इब्न ए
खल्लिकान की पुस्तक जीवनी कोष का फारसी में अनुवाद युसूफ बिन अहमद ने मन्जरुल इंसान
के नाम से किया था जो महमूद शाह बेगड़ा को समर्पित है।
*महमूद
शाह बेगड़ा के दरबार में उदयराज नामक कवि थे जिसने महमूद शाह की प्रशंसा में महमूद
चरित्र नामक काव्य ग्रंथ लिखा था।
*यात्री
बारबोसा ने महमूद शाह बेगड़ा के बारे में लिखा बचपन से ही महमूद शाह को किसी विष
का नियमित रूप से सेवन कराया गया था अतः उसके हाथ पर यदि कोई मक्खी बैठ जाती थी तो
वह फूल कर तुरंत मर जाती थी वह पेटू के नाम से प्रसिद्ध था |
*बारबोसा ने
अपने लेखों में महमूद शाह बेगडा को विष पुरुष लिखा है |
*महमूद शाह
बेगड़ा का शासनकाल 1459 – 1511 ई. के मध्य में था |
मुजफ्फर
शाह द्वितीय का इतिहास
*मुजफ्फर
शाह द्वितीय को महमूद शाह बेगड़ा का पुत्र माना जाता है |
*दयालुता
के कारण उसे मुजफ्फर हलीम के नाम से भी जाना जाता था |
*मुजफ्फर
शाह द्वितीय के दरबार की मुख्य नर्तकी वाई झाऊ थी |
*मुजफ्फर शाह
द्वितीय के शासनकाल में हज़ यात्रियों से पैसा नहीं लिया जाता था |
*मुजफ्फर शाह
द्वितीय का शासनकाल 1511 – 1526 ई. के मध्य में था |
*मुजफ्फर
शाह द्वितीय के बाद सिकंदर गुजरात का शासक हुआ जिसने अप्रैल 1526 से मई 1526 के मध्य शासन किया परन्तु इसके शासनकाल
में कोई विशेष कार्य नहीं हुआ |
बहादुर
शाह का इतिहास
*बहादुर
शाह को गुजरात का अंतिम महान शासक माना जाता है ।
*बहादुर
शाह ने पुर्तगालियों से दीव पर विजय प्राप्त की तथा वहां पर विजय स्तंभ (बुर्जे बहादुरशाही) का निर्माण करवाया था।
*1535 ई.
में बहादुर शाह ने चित्तौड़ के राजा राणा विक्रमजीत सिंह को पराजित कर चित्तौड़ पर
अधिकार कर लिया था |
*बहादुर
शाह के सबसे विश्वासपात्र दरबारी नरसिंह देव और पृथ्वीराज थे।
*नरसिंह देव
ग्वालियर के राजा मानसिंह के भतीजे तथा पृथ्वीराज राणा सांगा के भतीजे थे |
*बहादुर
शाह ने महान संगीतज्ञ मंझ कलावंत को अपना संरक्षण प्रदान किया था।
*बहादुर शाह का
शासनकाल 1526 – 1537 ई. के मध्य में था |
*बहादुर शाह के
बाद कई अयोग्य शासक हुए |
*अन्तः1572 ई. में मुगल शासक अकबर ने गुजरात को मुगल साम्राज्य में शामिल कर लिया था।
0 टिप्पणियाँ
यह Post केवल प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टी से लिखा गया है ....इस Post में दी गई जानकारी, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त [CLASS 6 से M.A. तक की] पुस्तकों से ली गई है ..| कृपया Comment box में कोई भी Link न डालें.
प्राचीन इतिहास PDF – http://bit.ly/3G9U4ye
मध्यकालीन इतिहास PDF – http://bit.ly/3LGGovu
आधुनिक इतिहास PDF – http://bit.ly/3wDnfX3
सम्पूर्ण इतिहास PDF – https://imojo.in/1f6sRUD