संविधान - संविधान वह कानूनी दस्तावेज है जिससे किसी भी देश या राज्य के शासन को चलाया जाता है |
भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा 26 नबंवर 1949 ई. को स्वीकार किया गया था और 26 जनवरी 1950 ई. से सम्पूर्ण संविधान को लागू किया गया जिसमें 22 भाग, 395 अनुच्च्छेद और 8 अनुसूचियां थी ,परन्तु वर्तमान में 22 भाग, 395 अनुच्छेद एवं 12 अनुसूचियां है |
भारतीय संविधान के निर्माण में 2 वर्ष 11 महीने एवं 18 दिन का समय लगा जिसमें कुल मिलाकर 63,96,729 रू. खर्च हुए थे |
भारतीय संविधान की प्रस्तावना
“हम, भारत के लोग, भारत को एक [सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी
पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य] बनाने के लिए, तथा उसके समस्त
नागरिकों को :
सामाजिक, आर्थिक और राजनितिक न्याय,
विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और
उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर
की समता प्राप्त करने के लिए,
तथा उन सब में
व्यक्ति की गरिमा और [राष्ट्र की एकता और अखंडता] सुनिश्चित
करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए
दृढ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख
26 नबम्वर 1949 ई. (मिति मार्ग शीर्ष शुक्ल सप्तमी संवत् दो
हजार छह विक्रमी ) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत
अधिनियमित और आत्मार्पित करते है”
भारतीय संविधान के स्त्रोत
1.ब्रिटेन
A. विधि का शासन
B. एकल नागरिकता
C. द्विसदनीय व्यवस्था
D. विधि निर्माण प्रक्रिया
E. सर्वाधिक मतों के आधार पर चुनाव जीत का निर्णय
F. विधायिका में अध्यक्ष पद की भूमिका
2.अमेरिका
A. हम भारत के लोग (प्रस्तावना के शब्द)
B. मूल अधिकार
C. स्वतंत्र न्याय पालिका
D. न्यायिक पुनर्विलोकन
E. सर्वोच्च न्यायलय के न्यायधीशों को हटाने की प्रक्रिया
F. राष्ट्रपति कार्यपालिका का प्रमुख और उप राष्ट्रपति उच्च सदन का पदेन अधिकारी
G. लोक जनहित याचिका
H. संविधान की सर्वोच्चता
I. राष्ट्रपति पर महाभियोग
3.दक्षिण अफ्रीका
A. संविधान संशोध प्रक्रिया
B. राज्य सभा के सदस्यों का निर्वाचन
4.कनाडा
A. मजबूत केंद्र के साथ संघीय वव्यवस्था
B. संघ एवं राज्य के बीच शक्ति का विभाजन
5.ऑस्ट्रेलिया
A. संवर्ती सूची (केंद्र एवं राज्य)
B. व्यापार एवं वाणिज्य सम्बन्धी प्रावधान
C. प्रस्तावना की विशिष्ट भाषा
D. संसदीय विशेषाधिकार
6.आयरलैंड
A. राज्य के नीति निदेशक तत्व
B. राष्ट्रपति का निर्वाचन
C. राज्यसभा में सदस्यों का नामांकन
7.फ्रांस
A. गणतंत्रात्मक व्यवस्था
B. स्वतंत्रता, समानता, एवं बंधुत्व का सिद्धांत
8.रूस
A. मूल कर्तव्य
B. प्रस्तावना में न्यायिक आदर्श
9.जर्मनी
A. आपातकाल के दौरान राष्ट्रपति को मौलिक अधिकार सम्वन्धी शक्तियां
10.जापान
A. विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया
0 टिप्पणियाँ
यह Post केवल प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टी से लिखा गया है ....इस Post में दी गई जानकारी, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त [CLASS 6 से M.A. तक की] पुस्तकों से ली गई है ..| कृपया Comment box में कोई भी Link न डालें.
प्राचीन इतिहास PDF – http://bit.ly/3G9U4ye
मध्यकालीन इतिहास PDF – http://bit.ly/3LGGovu
आधुनिक इतिहास PDF – http://bit.ly/3wDnfX3
सम्पूर्ण इतिहास PDF – https://imojo.in/1f6sRUD