विवियन डेरोजियो
*विवियन
डेरोजियो का जन्म 18 अप्रैल 1809 को कलकत्ता (आधुनिक नाम कोलकाता) पश्चिम
बंगाल में हुआ था |
*विवियन
डेरोजियो का पूरा नाम हेनरी लुई विवियन डेरोजियो था |
*विवियन
डेरोजियो को 1826 में हिन्दू कॉलेज (कोलकाता में) का अध्यापक बनाया गया क्योंकि
उनका उद्देश्य भारत में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देना था |
*विवियन
डेरोजियो ने अपने छात्रों को धर्मनिरपेक्षता का ज्ञान देने तथा समानता और सत्य का
पाठ पढ़ाने पर जोर दिया और इन्हीं छात्रों के संगठन को यंग बंगाल आन्दोलन के नाम से
जाना जाता है |
यंग
बंगाल आन्दोलन क्या है...?
यंग बंगाल
आन्दोलन, बंगाल के युवाओं का एक ऐसा धर्मनिरपेक्ष आन्दोलन था जिसने बंगाल सहित
पूरे भारत में अपना प्रभाव दर्शाया | दरअसल...यंग बंगाल आन्दोलन, कोलकाता में
स्थित हिन्दू कॉलेज के संगठित छात्रों का आन्दोलन था और यह आन्दोलन विवियन
डेरोजियो के धर्मनिरपेक्षी (धर्म विरोधी) विचारों से प्रभावित था इसीलिए इस
आन्दोलन से जुड़े सभी छात्र धर्म विरोधी थे, न तो वह भगवान् पर भरोसा करते थे और न
ही धार्मिक रीति रिवाज़ों पर भरोसा करते थे | बंगाल में जब यह आन्दोलन चल रहा था तब
हिन्दू धार्मिक गुरुओं ने इसका प्रवल विरोध किया क्योंकि जितने भी छात्र इस
आन्दोलन से जुड़े थे वह सभी धार्मिक विचारों के विरोधी थे |
*विवियन
डेरोजियो ने लड़कियों तथा महिलाओं को शिक्षा प्रदान करने की मांग उठाई |
*विवियन
डेरोजियो को आधुनिक भारत का प्रथम राष्ट्रवादी कवि माना जाता है |
*विवियन
डेरोजियो ने एंग्लो इण्डियन हिन्दू एसोसिएशन, बंगहित सभा और डिबेटिंग
क्लब का गठन किया था |
*विवियन
डेरोजियो के द्वारा ही ईस्ट इण्डिया दैनिक पत्र का सम्पादन (प्रस्तुत) किया
था |
*26 दिसम्बर
1831 को विवियन डेरोजियो की मृत्यु कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुई थी |
0 टिप्पणियाँ
यह Post केवल प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टी से लिखा गया है ....इस Post में दी गई जानकारी, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त [CLASS 6 से M.A. तक की] पुस्तकों से ली गई है ..| कृपया Comment box में कोई भी Link न डालें.
प्राचीन इतिहास PDF – http://bit.ly/3G9U4ye
मध्यकालीन इतिहास PDF – http://bit.ly/3LGGovu
आधुनिक इतिहास PDF – http://bit.ly/3wDnfX3
सम्पूर्ण इतिहास PDF – https://imojo.in/1f6sRUD