मुख्यमंत्री के कार्य और शक्तियाँ...| Election and work of the Chief Minister…|


मुख्यमंत्री

*अनुच्छेद 164 के अनुसार मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल के द्वारा की जाती है राज्यपाल ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद के लिए आमंत्रित करता है जो विधानसभा में बहुमत दल का नेता होता है, मुख्यमंत्री की सलाह पर ही अन्य मंत्रियों की नियुक्ति भी राज्यपाल के द्वारा की जाती है |
*2003 में हुए 91वे संविधान संशोधन के द्वारा राज्यमंत्री परिषद् के सदस्यों की संख्या 15 प्रतिशत निश्चित कर दी गई है यह 15 प्रतिशत विधानसभा के संपूर्ण सदस्यों का 15 प्रतिशत होता है |
*मुख्यमंत्री राज्य मंत्रिपरिषद् का प्रधान और राज्य कार्यपालिका का वास्तविक प्रधान होता है |
*मंत्री तीन प्रकार के होते हैं - कैबिनेट मंत्री, राज्य,मंत्री, उपमंत्री
*राज्य मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री और उपमंत्री शामिल होते हैं |
*राज्य मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से विधानसभा के प्रति उत्तरदायी होती है |
*अगर विधानसभा किसी राज्यमंत्री के विरुद्ध प्रस्ताव पारित या किसी मंत्री द्वारा लाए गए विधेयक को अस्वीकार कर दे तो मंत्रिपरिषद को अपना त्यागपत्र देना पड़ता है |
*मुख्यमंत्री राज्य मंत्रिपरिषद और राज्यपाल के बीच मध्यस्थ व्यक्ति की भूमिका निभाता है क्योंकि वह मंत्रिपरिषद के सभी निर्णय राज्यपाल को सूचित करता है |
*मुख्यमंत्री विधानसभा के बहुमत प्राप्त दल का नेता होता है |
*मुख्यमंत्री राज्य मंत्रिपरिषद का अध्यक्ष होता है और उसकी सभी बैठकों की अध्यक्षता भी करता है अगर वह अनुपस्थित है तो किसी वरिष्ठ मंत्री को मंत्रिपरिषद की अध्यक्षता का कार्य सौंप देता है |
*मुख्यमंत्री का कार्यकाल वैसे तो पांच वर्ष का होता है लेकिन उसका कार्यकाल विधानसभा में बहुमत के आधार पर तय किया जाता है क्योंकि जब तक उसे विधानसभा में बहुमत प्राप्त है तब तक वह मुख्यमंत्री रह सकता है |
*मुख्यमंत्री विधानसभा का सदस्य होता है और उसकी वही योग्यताएँ होती हैं जो एक विधानसभा के सदस्य की होती हैं |
*मुख्यमंत्री राज्य का प्रधान होने के साथ-साथ राज्य का वास्तविक शासक भी होता है उसे संविधान के अनुसार अपना कार्य करना होता है अगर मुख्यमंत्री संविधान के अनुसार अपना कार्य नहीं करता है तो राज्यपाल इसकी सूचना राष्ट्रपति को देता है और राष्ट्रपति अनुच्छेद 356 के तहत उस राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का आदेश जारी कर देता है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ