लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के कार्य एवं शक्तियाँ...| Speaker and Deputy Speaker...|


  लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

*भारतीय संविधान के अनुच्छेद 93 में कहा गया है कि लोकसभा अपने सदस्यों में से एक सदस्य को अध्यक्ष और एक सदस्य को उपाध्यक्ष चुन सकती है |

*लोकसभा चुनाव के बाद जब लोकसभा का, पहली बार आयोजन किया जाता है तब लोकसभा के नए सदस्यों को, लोकसभा अध्यक्ष द्वारा शपथ दिलाई जाती है |

*लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है |

*लोकसभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र लोकसभा उपाध्यक्ष को देता है और लोकसभा उपाध्यक्ष अपना त्यागपत्र लोकसभा के अध्यक्ष को देता है |

*लोकसभा का अध्यक्ष, लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में शपथ नहीं लेता है बल्कि एक लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेता है |

*अगर लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को उनके पदों से हटाना हो तो लोकसभा सदस्यों द्वारा बहुमत से पारित संकल्प से हटाया जा सकता है लेकिन इसकी सूचना दोनों को 14 दिन पहले दी जानी चाहिए |

*अगर लोकसभा भंग हो जाए तो लोकसभा अध्यक्ष तब तक अपने पद पर रहता है जब तक नई लोकसभा की प्रथम बैठक न हो जाए |

*राष्ट्रपति के द्वारा जब संसद का संयुक्त अधिवेशन बुलाया जाता है तब उस अधिवेशन की अध्यक्षता लोकसभा का अध्यक्ष करता है |

लोकसभा अध्यक्ष के कार्य

*लोकसभा अध्यक्ष सदन की कार्यवाही को स्थगित कर सकता है |

*लोकसभा अध्यक्ष लोकसभा की बैठकों की अध्यक्षता करता है |

*अगर लोकसभा के किसी सदस्य के द्वारा सदन की कार्यवाही में बाधा डाली तो लोकसभा अध्यक्ष उस सदस्य को निलंबित भी कर सकता है |

*लोकसभा अध्यक्ष किसी विधेयक का यह निर्णय करता है की वह धन विधेयक है या नहीं |

*भारतीय संविधान के अनुच्छेद 100 (1) में कहा गया है कि अगर किसी प्रश्न पर सदन में पक्ष और विपक्ष के बराबर मत आने की स्थिति में लोकसभा अध्यक्ष को अपना निर्णायक मत देने का अधिकार है |

*काम रोको प्रस्ताव लोकसभा में लोकसभा के अध्यक्ष की अनुमति के बिना पेश नहीं किया जा सकता |

*लोकसभा का कोई भी सदस्य लोकसभा के अध्यक्ष की आज्ञा से ही अपनी बात सदन के सामने रख सकता है |

*लोकसभा और राष्ट्रपति के बीच सारा पत्र व्यवहार लोकसभा के अध्यक्ष के द्वारा ही होता है |

*लोकसभा अध्यक्ष लोकलेखा समिति के अध्यक्ष को मनोनीत करता है |

लोकसभा के अध्यक्ष और कार्यकाल

1.गणेश वासुदेव मावलंकर
कार्यकाल- 1952-1956 

2.एम. अनंत शयनम
कार्यकाल- 1956-1962 

3.हुकुम सिंह
कार्यकाल- 1962-1967

4.नीलम संजीव रेड्डी
कार्यकाल- 1967-1969 

5.गुरूदयाल सिंह ढिल्लो
कार्यकाल- 1969- 1975 

6.बलिराम भगत
कार्यकाल- 1976-1977

7.के. एस. हेगड़े
कार्यकाल- 1977-1980 

8.बलराम जाखड़
कार्यकाल- 1980-1989 

9.रवि राय   
कार्यकाल- 1989-1991 

10.शिवराज वी. पाटिल
कार्यकाल- 1991-1996 

11.पी. ए. संगमा
कार्यकाल- 1996-1998 

12.जी.एम.सी.बालयोगी
कार्यकाल- 1998-2002 

13.मनोहर गजानन जोशी
कार्यकाल- 2002-2004 

14.सोमनाथ चटर्जी
कार्यकाल- 2004-2009 

15.मीरा कुमार
कार्यकाल- 2009-2014 

16.सुमित्रा महाजन
कार्यकाल- 2014-2019 

17.ओम बिडला
कार्यकाल- 2019 से अब तक 

      

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ